Homeझाबुआपेटलावदनशेड़ी सलमान शेख के खिलाफ पार्षद ने की पुलिस अधीक्षक को शिकायत...

नशेड़ी सलमान शेख के खिलाफ पार्षद ने की पुलिस अधीक्षक को शिकायत !!  मय वीडियो-फ़ोटो सबूत के साथ सलमान शेख का किया पर्दाफ़ाश – NDPS एक्ट में मामला दर्ज करने हेतु की मांग, कहा सलमान महाविद्यालय में युवा खिलाड़ियों को परोस रहा नशे की पुड़िया –  लगातार मिल रही शिकायतों पर पार्षद ने उठाई आवाज़ – 

वॉइस ऑफ झाबुआ 

————————-

पेटलावद। नगर परिषद पेटलावद के वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद ममता गुजराती ने पुलिस अधीक्षक झाबुआ को एक विस्तृत आवेदन सौंपकर राजापुरा निवासी सलमान पिता कलीम शेख पर अवैध मादक पदार्थों के कारोबार, युवाओं को नशे के लिए प्रेरित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गांजा एवं स्मैक का सेवन करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि वार्ड क्षेत्र स्थित शासकीय महाविद्यालय परिसर एवं उसके खेल मैदान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें वार्डवासियों एवं अभिभावकों द्वारा लगातार की जा रही हैं। आरोप है कि संबंधित सलमान शेख स्वयं भी गांजा एवं स्मैक जैसे मादक पदार्थों का सेवन करता है तथा सार्वजनिक स्थानों पर अपने साथियों के साथ खुलेआम चिलम के माध्यम से गांजा पीता है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सुबह एवं शाम क्रिकेट खेलने आने वाले किशोरों और युवाओं को नशे की पुड़िया उपलब्ध कराकर उन्हें नशे की लत लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्षद का कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र के अनेक युवाओं का भविष्य प्रभावित हो सकता है और कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। .आवेदन के साथ वीडियो एवं फोटोग्राफ भी पुलिस को सौंपे जाने का उल्लेख किया गया है। पार्षद ने दावा किया है कि उपलब्ध सामग्री प्रथम दृष्टया जांच योग्य है और पुलिस को इसकी विधिवत जांच करानी चाहिए। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति के अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों में भी संपर्क होने की जानकारी मिली है।

इसी आधार पर पार्षद ने पुलिस से उसके मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन, बैंकिंग लेन-देन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है, ताकि यदि किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से संबंध हों तो उनका भी खुलासा हो सके। पार्षद ममता गुजराती ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि शिकायत में नामजद सलमान शेख के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाए, आवश्यक होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए तथा शासकीय महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त और विशेष अभियान चलाकर युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताता है अथवा पत्रकारिता से जुड़ा होने का दावा करता है। पार्षद ने पुलिस से आग्रह किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, साक्ष्य-आधारित की जाए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें। मामले में पार्षद ममता गुजराती ने बताया कि उन्होंने मय वीडियो/फ़ोटो सबूत के साथ सलमान शेख की शिकायत पुलिस अधीक्षक के समक्ष की है, मामले में पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!