Homeझाबुआपेटलावद*विद्यार्थियों का नेतृत्व करना पड़ा भारी..* *पेटलावद एकलव्य...

*विद्यार्थियों का नेतृत्व करना पड़ा भारी..* *पेटलावद एकलव्य स्कूल के विद्यार्थियों को गुमराह कर पैदल झाबुआ ले जाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए*

*वॉइस ऑफ झाबुआ*

*पेटलावद।* दिनांक 24 अक्टूबर को एकलव्य स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पैदल झाबुआ स्थित कलेक्टर कार्यालय जाने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति सबनानी, थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुँची और विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा कर समझाइश देने का प्रयास किया।

इसी दौरान रैली में विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे तीन व्यक्ति विद्यार्थियों को गुमराह और उत्तेजित कर रहे थे। वे छात्रों से कह रहे थे कि वे प्रशासन के किसी भी अधिकारी की बात न मानें और उनके कहे अनुसार ही झाबुआ की ओर पैदल बढ़ें।

ग्राम बैड़दा में स्कूल की पुलिया के आगे एडीएम झाबुआ एवं एसडीएम पेटलावद ने भी छात्रों को समझाइश दी और आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाएगा और निराकरण किया जाएगा। सिंगल पट्टी की सड़क पर अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए छात्रों को बस से झाबुआ जाने की समझाइश दी गई, लेकिन तीनों आरोपी लगातार छात्रों को उकसाते रहे।

विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार आरोपी -*

1. प्रेमसिंह पिता मेहजी भूरिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी उन्नई
2. नरवेसिंह पिता बाबूसिंह सोलंकी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बावड़ी
3. गोविन्द पिता राणजी अमलियार, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमरगढ़

तीनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!