Homeझाबुआपेटलावद*स्कूली बच्चों से भरा कल्पतरु स्कूल का वाहन असंतुलित होकर उतरा गड्ढे...

*स्कूली बच्चों से भरा कल्पतरु स्कूल का वाहन असंतुलित होकर उतरा गड्ढे में, कई विद्यार्थी घायल*


*वॉइस ऑफ झाबुआ*

*संवाददाता सुनील खोडे*

*पेटलावद।* करडावद-कुंडाल मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। स्कूली बच्चों से भरा कल्पतरु स्कूल का वाहन अचानक असंतुलित होकर रोड से नीचे उतर गया और गड्ढे में जा गिरा।

वाहन में बैठे विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल सिविल अस्पताल पेटलावद लाया गया, जहां पर सभी का उपचार किया गया।

हादसा कैसे हुआ, इसकी अभी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।

गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!