सुनिल डामर
खवासा क्षेत्र में नर्मदा-माही का पानी लाने की मांग को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन पर पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से असंतुष्ट लोग वहाँ बैठे हैं, उन्हें पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बता दिया था कि मैं पानी लाऊँगा।पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दूसरे दिन माननीय मुख्यमंत्री को ये बात अवगत कराई, लिखित में दिया।
उन्होंने भी विभाग को लिखित में दे दिया है और ये पानी आएगा ही आएगा।उन्होंने कहा कि जो लोग अभी अपनी राजनीति चमकाने के लिए वहाँ बैठे हैं, जनता उनकी बातों में न आए। जनता काम पर विश्वास रखे, भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास रखे।