Homeधारसरदारपुरधार जिले के शातिर ट्रेक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश अन्य मामलों में...

धार जिले के शातिर ट्रेक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश अन्य मामलों में पुछताछ एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी

बालुसिंह बारिया 

सरदारपुर । पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, एवं एसडीओपी आशुतोष पटेल, के नेतृत्व में चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक को ट्रेक्टर-ट्राली चोरी के 04 आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी का एक ट्रेक्टर-ट्राली बरामद किया तथा घटना मे प्रयुक्त एक बोलेरो जीप जप्त की गई है। तथा फरियादी बाबुलाल पिता लक्ष्मण बढवाल जाति मारू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बोला, ने पुलिस थाना सरदारपुर पर उपस्थित होकर सूचना दी दिनांक 26-27.12.2023 को मध्य रात्रि मे कोई अज्ञात बदमाश एक लाल रंग का मेशी कम्पनी का ट्रेक्टर क्र एमपी 11 एडी 3817 मय ट्राली के फरियादी के घर के बाहर से चोरी चला गया है।’’

 

फरियादी की सूचना पर से थाना सरदारपुर पर अपराध क्र 559/2023 धारा 379 भादवि का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जिस के बाद थाना प्रभारी, प्रदीप कुमार खन्ना के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 30.12.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बोला से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी कर ले जाने वाले व्यक्ति गुलाब भील निवासी मौलाना के खेत मे बनी टापरी मे बैठे है तथा चोरी के ट्रेक्टर-ट्राली को कंही पर बेचने की बातचीत कर रहे है। मुखबीर सूचना पर विश्वास कर गुलाब भील के खेत पर बनी टापरी पर पंहुचे जंहा पर मौके पर से चार संदेहीगण भुरा उर्फ बहादुर पिता नन्दराम बारिया जाति भील निवासी पांच पिपला जौलाना, सचिन पिता चंपालाल राठौर जाति तेली निवासी लाबरिया, मनिष पिता मांगीलाल वसुनिया जाति भील, निवासी टाण्डाखेड़ा एवं उंकार पिता मोहन भाबर जाति भील निवासी बोला को घेराबंदी कर पकड़ा व साथ लेकर थाना आए व पुछताछ करते उक्त चारो आरोपीयों द्वारा बताया गया कि उक्त चारो आरोपी भुरा उर्फ बहादुर, सचिन, मनिष एवं उंकार चारो ने मिलकर अपने एक और फरार साथी गुलाब पिता नारसिंह भुरिया जाति भील निवासी खामड़ीपाड़ा मौलाना के साथ ग्राम बोला मे रोड़ के पास रखा लाल रंग का मेशी ट्रेक्टर चोरी करने व बेचने की योजना बनाई थी जिसके बाद आरोपी भुरा उर्फ बहादुर द्वारा बताया गया कि पायलेटिगं व आने जाने के लिए वाहन की जरूरत पड़ने पर भुरा उर्फ बहादुर अपने साथी गुलाब पिता नाहरसिंह भील निवासी खामरीपाड़ा मौलाना के साथ ग्राम धुलिया खेड़ी गया। जंहा से भुरू के दोस्त कमलेश उर्फ मयाराम गिरवाल निवासी धुलियाखेड़ी से उसकी बोलेरो जीप क्र एमपी 11 सीसी 1479 पशुपतिनाथ दर्शन करने जाने का बोलकर मांगकर लाए थे। जिसके बाद घटना दिनांक को आरोपीगण भुरा उर्फ बहादुर, सचिन, मनिष एवं उंकार चारो ने मिलकर फरियादी बाबुलाल के घर के बाहर रखा मैशी कम्पनी का ट्रेक्टर क्र एमपी 11 ए डी 3817 चोरी किया तथा फरार आरोपी गुलाब भुरिया के कहे अनुसार बेचने के लिए दलौदा मण्डी के पास छिपाकर रख दिया था तथा गुलाब उक्त चोरी के ट्रेक्टर-ट्राली को बेचने के लिए गिराक ढूढने गया हुवा है। आरोपीयों के द्वारा दिए गए मेमोरेण्डम पर से आरोपीयों को हमराह लेकर रवाना होकर दलौदा मण्डी के पीछे ढाबे के पास पंहुचे जंहा पर उक्त चारो गिरफ्तार आरोपीयों की निशादेही से फरियादी का चोरी का उक्त ट्रेक्टर-ट्राली जप्त किए गए व फरार आरोपी गुलाब भुरिया की तलाश की जा रही है जो वक्त घटना से ही फरार चल रहा है। आरोपीयों से पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपीगण भुरा उर्फ बहादुर बारिया, सचिन राठौर, मनिष वसुनिया, उंकार भाबर मिलकर गांव-गांव मे घूम-फिरकर किसानो के ट्रेक्टर की रेकी करते थे व मौका देखकर चोरी कर लेते व अपने फरार साथी गुलाब भुरिया को साथ मिलकर मंदसौर जिले के दलौदा के निवासी प्रदीप शर्मा कुमावत को बेचते थे जो उक्त चोरी के ट्रेक्टरो को खरीदकर खुर्द-बुर्द कर आगे बेच देता था। उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना, उनि जेसी निनामा, उनि भारतसिंह हटीला, उप.निरी. रमाकांत शुक्ला, सउनि दशरथसिंह चौहान, सउनि मनोज परमार, सउनि संदीपसिंह बैंस, प्र.आर. 649 गज्जुलाल वसुनिया, प्रआर 182 मोहनसिंह, आरक्षक 316 रमेश नायक, आरक्षक 561 प्रताप, आर. 406 शैतानमल भुरिया, आरक्षक 981 हरिशंकर, आरक्षक 397 योगेश, आरक्षक 395 दिलीप, प्र.आर. गुलाब, आर. 184 राजु चौकी दसई,सैनिक 158 राजेष चौधरी एवं ऑपरेटर रवि पाटीदार एवं ग्राम बोला निवासीयों का भी सराहनीय भूमिका रही है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!