दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
आलीराजपुर जिले में आजकल पुलिस अपनी छबि चमकाने में लगी हुई है ।लेकिन पुलिस थाने और कई चौकियों के 100 मीटर 200 मीटर या 500 मीटर दूर शराब की नदिया बह रही है और वो भी बिना रोक टोक जिले भर में सड़कों किनारे बिना अनुमति के होटलों ढाबों और छोटी छोटी दुकानों पर शराब की बिक्री चोर शोर है हो रही है जिस पर कार्यवाही अगर जिले की पुलिस अगर ईमानदारि से कर दे तो ना बिकेगी शराब ना नशे से दूरी बनानी पड़ेगी लेकिन पुलिस आजकल मीडिया और सोशल मीडिया में अपनी छबि चमकाने में लगी हुई है जिले भर में बिना अनुमति शराब की बिक्री कैसे हो रही है । और इतनी मात्रा में अवैध शराब कहा से आ रही है ।इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है जिस भी शराब की दुकान पर जाकर कोई भी शराब की बॉटल मांगते ही कई वैराइटी की शराब दुकानदार धड़ाधड़ शराब पीने वाले व्यक्तियों के सामने निकालकर परोस देता है ।।। जैसे ही जिले में नए कप्तान की नियुक्ति होती है अवैध शराब की खूब धरपकड़ होती है लेकिन जैसे जैसे आलीराजपुर जिलें में दिन गुजरते है वैसे वैसे हर थाना चौकी और गांव गांव लगता है शराब मुक्त आलीराजपुर बन चुका होता है ।।