Homeअलीराजपुरचंद्रशेखर आजाद नगर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन।  सभी...

चंद्रशेखर आजाद नगर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन।  सभी कथा श्रावक राम राज्य के संकल्प के साथ जीवन में कथा को उतारने का संकल्प लें- ललित किशोर दाधीच। 

चंद्रशेखर आजाद नगर। नगर के राम मंदिर प्रांगण में श्रीराम मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर 14 नवंबर से चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर समस्त कथा यजमानों के साथ नगर सहित विभिन्न स्थानों से आए कथा श्रावकों की उपस्थिति में कथा पांडाल भक्तिमय हो गया।

पंडित दाधीच ने व्यासपीठ से कहा कि भगवान का नाम अंदर से सुख देता हैं और बाहर से भी उतना ही सुख देता हैं।जीवन में अर्थ व धर्म दोनों ही जरूरी हैं। जीवन में काम से मोक्ष प्राप्त होता हैं। अंतिम दिवस की कथा में कथा व्यास पंडित ललित किशोर दाधीच ने उत्तरकांड का वर्णन करते हुए राम राज्य का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि जहां राम हैं, वहां धर्म हैं और जहां धर्म हैं, वहां सुख-शांति और समृद्धि है।

उन्होंने कहा कि कथा केवल सुनने के लिए नहीं, जीवन में उतारने के लिए है। जो व्यक्ति राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतार लेता हैं, उसका घर ही राम राज्य बन जाता हैं। राम ने पिता की आज्ञा का पालन किया,भाई के लिए त्याग किया और प्रजा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।

यही रामकथा का सार हैं। जीवन में सुखी रहना हैं तो जीवन में श्रीरामचरितमानस की कथा को जीवन में अपनाये।पंडित दाधीच ने कहा कि सात दिन की इस कथा रूपी सरोवर में जिसने भी भाव से स्नान किया,उसे निश्चित ही सभी के जीवन में शांति और पुण्य की प्राप्ति हुई है।

कथा के समापन पर विधि-विधान से रामचरितमानस का पूजन, हवन व पूर्णाहुति की गई। इसके बाद समस्त कथा यजमानों द्वारा सपत्नीक व्यासपीठ व रामचरितमानस की महाआरती की गई। समापन अवसर पर आरती व महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने के लिए फिर विधायक माधौं सिंह डावर, नपा अध्यक्ष निर्मला डावर, नंदलाल चौहान, मनीष शुक्ला, धर्मेंद्र जायसवाल,श्रीराम मंदिर समिति एवं सकल हिन्दू समाज ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!