वॉइस ऑफ झाबुआ
—————————-
पेटलावद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता `राकेश टिकैत` की 31 जुलाई 2026 को पेटलावद के गांधीचौक में प्रस्तावित सभा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जिसके चलते सभा स्थगित कर दी गई है। गौरतलब है कि नगर के गांधी चौक में किसानों के हित में एक बड़ी सभा को संबोधित करने आ रहे थे परंतु प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण राकेश टिकेत की सभा स्थगित की गई है।