Homeअलीराजपुरभाभराआजाद नगर भाभरा शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक और...

आजाद नगर भाभरा शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक और करतूत सामने आई कक्षा 11 एवम 12 के छात्र छात्राओं को दो वर्ष से छात्रवृत्ति ही नही दी कई छात्र आज महाविद्यालय में अध्ययन रत आजाद नगर भाभरा बीईओ विनोद कुमार कोरी और खंड स्त्रोत समन्वयक राजेंद्र बैरागी की लापरवाही से छात्र छात्राएं परेशान सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए आजाद नगर भाभरा शिक्षा विभाग में अंगत की तरह जमे हुवे है दोनो अधिकारी

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी और खंड स्त्रोत समन्वयक राजेंद्र बैरागी कठ्ठीवा डा के कमल राठौड़ की तरह अंदर ही अंदर घोटाले करने में तो नही लगे हुवे है क्योंकि एक के बाद एक इनकी जोड़ी के काले कारनामे और इनके किए गए भ्रष्टाचार उजागर होते जा रहे है जिससे इनके द्वारा आज तक किए गए काम किसी से नहीं छुपे आज एक और इनका मामला सामने आया है की कक्षा 11 एवम 12 कक्षा के छात्र छात्राओं को पिछले दो वर्षो के दी जाने वाली शासन की ओर से छात्रवृत्ति आज तक किसी भी छात्र छात्राओं को नही मिली ऐसा क्या हुवा की शासन द्वारा प्राप्त आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं को दी जाने वाली राशि आज तक छात्र छात्राओं को नही मिली ।क्या उनके खाते नही खुले जबकि सूत्रो से ज्ञात हुवा है की हर छात्र और छात्राओं के खाते खुले हुवे है क्योंकि आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार 10 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति खाता खुलवा सकता है ।तब खाते खुले हुवे है तो फिर ऐसी क्या बधाये है जिनके कारण आज दिनांक तक छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति नही आई और जिन छात्र छात्राओं को पिछले साल नही मिली वो आज कल महाविद्यालय में अध्यापन हेतु चले गए है उनको अब केसे छात्र वर्ती मिलेगी या दे पाएंगे यह भी एक बड़ा सवाल है ।लेकिन दो दो वर्ष की छात्रवृत्ति नही देना कही ना कही बड़े घोटाले और बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है क्योंकि उदयगढ़ और कठ्ठीवाडा शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों और बाबूओ द्वारा जो करोड़ों की हेरा फेरी कर आज जेल में बंद है या जमानत पर बाहर है वैसे ही आजाद नगर भाभरा शिक्षा विभाग भी अंदर खाने कोई बड़ी साजिश करने में या भ्रष्टाचार करने में तो नही लगे है ।। आजाद नगर भाभरा खंड शिक्षा कार्यालय सेकंड कमल कांड तो नही कर रहे अंदर ही अंदर । राजेंद्र बैरागी खंड स्त्रोत समन्वयक से संवाददाता ने मोबाइल से संपर्क किया था तो उनका कहना है की आज कल वन क्लिक से सभी छात्र छात्राओं के खाते में राशि आती है सो केंद्रीय और राज्य की जवाबदारी है वो वन क्लिक में राशि डालेंगे तभी डलेगी उससे पहले हम नही डाल सकते ।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!