मानवता हुई शर्मसार,कुएं में मिला भ्रूण,खवासा पुलिस जांच में जुटी।
सुनिल डामर
थांदला थाना अंतर्गत खवासा चौकी के सेमलिया गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। गांव के एक कुएं में भ्रूण मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने कुएं में भ्रूण देखा तो तुरंत खवासा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने पंचनामा बनाकर भ्रूण को जांच के लिए भेज दिया है।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर मासूम को इस तरह कुएं में किसने फेंका…? घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।
पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रही है।
