स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला झाबुआ के प्रवेश परीक्षा प्रभारी संतोष कुमार चौरसिया पीजीटी रसायन विज्ञान ने बताया कि थांदला नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वी में सत्र 2023-24 में रिक्त हुए सीटों पर प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय समिति नोएडा द्वारा एक ऑनलाइन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं जिसमें झाबुआ जिले के थांदला, मेघनगर और पेटलावद ब्लॉक के कक्षा 8वी के अध्ययनरत छात्र फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं और विशेष जानकारी के लिए आप कार्यालयीन समय पर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं । प्रवेश प्रभारी शिक्षक चौरसिया ने बताया कि जो बच्चे सत्र 2022-23 में कक्षा 8वी के पढ़ रहे है और उनका जन्म 1मई 2008 से 30 अप्रैल 2010 होवे, वे बच्चे ऑनलाइन आवेदन करेंगे इच्छुक छात्र http://www.nvsadmissionclassnine.in पर लॉगिन कर के आवेदन कर सकते हैं और उनकी प्रवेश परीक्षा 11 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 है।