Homeझाबुआथांदलाछात्रवृत्ति मामले में आदिवासी संगठनों ने दी शिक्षा विभाग को चेतावनी

छात्रवृत्ति मामले में आदिवासी संगठनों ने दी शिक्षा विभाग को चेतावनी

थांदला

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मामले में अब छात्र संगठन वह आदिवासी संगठनों ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला के छात्रों को 3 साल से छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। जिसमें छात्रों ने ज़िला शिक्षा अधिकारी झाबुआ को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है अगर 15 दिन के अंदर छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि जमा नहीं होती है तो छात्रों द्वारा आंदोलन कर आ जाएगा जिसका समर्थन आदिवासी छात्र संघ, भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा और सर्व आदिवासी समाज द्वारा समर्थन करा जाएगा । जिसकी पूर्णता जवाबदारी शासन-प्रशासन की रहेगी । आदिवासी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि 3 साल से बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिली प्रशासन कोनसी नींद में सो रहा था और झाबुआ जिले की जिस भी स्कूलों में ऐसी कोई भी गड़बड़ी पाई गई तो उन समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाए वरना आदिवासी छात्र संघ और भिलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा आदिवासी छात्रों के साथ होरे अन्याय नही सहेगे । आदिवासी सामाजिक संगठन से अनुराग खड़िया और दीपेंद्र गरवाल आदिवासी छात्र संघ से संतोष डामोर ,अंतू परमार, हुकिया भाभोर और बसंत मेड़ा और भिलप्रदेश विद्यार्थी से भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला संयोजक सोनू भूरिया,अमित खोकर,विजय वसूनिय,जितेन वसूनियाईशर भाबर, राहुल भाबरगोलू मैडा,अरुण भूरिया ,नीलेश कतीजा, नीलेश भूरिया,भारत सिंग वडखिया आदि सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!