Homeझाबुआथांदलापलाशडोर में कांग्रेस का तूफान! चेनसिंह डामोर की 455 वोटों से प्रचंड...

पलाशडोर में कांग्रेस का तूफान! चेनसिंह डामोर की 455 वोटों से प्रचंड जीत, थांदला की राजनीति में मचा हड़कंप_

पलाशडोर में कांग्रेस का तूफान! चेनसिंह डामोर की 455 वोटों से प्रचंड जीत, थांदला की राजनीति में मचा हड़कंप_

थांदला।

थांदला तहसील के सबसे हॉट स्पॉट बने *ग्राम पंचायत पलाशडोर के उपचुनाव* में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए *शानदार जीत का परचम लहरा दिया है।*कांग्रेस के कद्दावर प्रत्याशी चेनसिंह डामोर* ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को *455 वोटों के भारी अंतर से रौंदकर* एकतरफा जीत दर्ज की। जैसे ही नतीजा घोषित हुआ, पूरे पलाशडोर गांव में *ढोल-नगाड़ों और जय-जयकार* से माहौल गूंज उठा।

*जीत के बाद जश्न का माहौल*

चेनसिंह डामोर की जीत की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया और *कांग्रेस जिंदाबाद, चेनसिंह डामोर जिंदाबाद* के नारों से पूरा गांव थर्रा उठा। गांव की महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है, ये सिर्फ एक पंचायत की जीत नहीं, ये *थांदला की जनता के विश्वास की जीत* है।

 

*थांदला की सियासत में बड़ी हलचल*

 

पलाशडोर का ये उपचुनाव आने वाले *2027 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का सेमीफाइनल* माना जा रहा था। इस जीत ने साफ कर दिया है कि थांदला ग्रामीण अंचल में *कांग्रेस फिर से मजबूत हो रही है* और बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बज चुकी हैl *455 वोटों की लीड* कोई छोटी लीड नहीं है, ये बताती है कि जनता ने किस तरह से एकतरफा मन बना लिया था।

चेनसिंह डामोर ने जीत के बाद कहा – *”ये मेरी नहीं, पलाशडोर की जनता की जीत है। गांव के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगा।”* इस जीत के बाद थांदला विधायक *वीरसिंह भूरिया* खेमे में भी जश्न का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!