रिपोर्टर नारायण राठौड़
————————
पेटलावद। `झकनावदा मेन बस स्टैंड` पर गत रात्रि चोरों ने उत्पात मचाया। रात `1 बजे से 3 बजे` के बीच चोरों ने 5 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की इस वारदात से पूरे क्षेत्र के व्यापारियों और नगरवासियों में दहशत का माहौल है। सबसे खास बात ये है कि चोरों ने ` पत्रकार` और `नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष` की दुकान को भी निशाना बनाया

पुलिस जांच में जुटी
सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आसपास के `CCTV फुटेज खंगाले` गए हैं। जांच के लिए `डॉग स्क्वॉड` भी मौके पर, इस घटना के बाद लोगों ने `पुलिस की रात्रि गश्त` पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में भी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
किनकी दुकानों में चोरी
1. `हरीश राठौड़` – पत्रकार, चप्पल-जूते की दुकान
2. `शांतिलाल कासवा` – नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष, रेस्टोरेंट
3. `भगवान सिंह` – ऑनलाइन दुकान
4. `जयंतीलाल कोटड़िया` – किराना दुकान
5. `नरेंद्र कोठारी` – खाद-बीज व्यापारी