अज्ञात कारणों के चलते 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
वॉइस ऑफ झाबुआ
पेटलावद/बामनिया।
अज्ञात कारणों के चलते 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना 1 नवंबर रविवार शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक राकेश पिता गणपत उम्र 45 वर्ष निवासी अमरगढ़ ने अपने ही गोदाम में फांसी लगाई।
मामला बामनिया चौकी क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।