
थांदला स्थित शनि मंदिर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। धार्मिक आस्था के केंद्र मंदिर को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सवाल यह है कि जब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंचकर चोरी का खुलासा करती है।