सुनिल डामर
पुलिस चौकी खवासा अंतर्गत ग्राम सेमलिया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया।जहां एक बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वरसिंह पिता हैरजी गरवाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खवासा पुलिस चौकी को सूचना दी गई।वही खवासा पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची है।और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार फिलहाल घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।