पेटलावद एकलव्य स्कूल के बच्चों का हल्ला-बोल “प्रिंसिपल को हटाओ” नारे लगाते हुए SDM ऑफिस पहुंचे
आज सुबह-सुबह पेटलावद के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) के दर्जनों छात्र-छात्राए “प्रिंसिपल को हटाओ-हमारी शिक्षा बचाओ”के नारे लगाते हुए SDM कार्यालय,पेटलावद की ओर कूच कर गए।सूत्रों के अनुसार बच्चे प्रिंसिपल की कार्यशैली, व्यवस्था और पढ़ाई में लापरवाही से नाराज हैं। सुबह 8 बजे के लगभग सभी बच्चे एकजुट होकर स्कूल गेट से निकलकर मुख्य सड़क होते हुए SDM कार्यालय पहुंच रहे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं।वही स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों को रोकने कि कोशिश कर रहे हैं।
आखिर क्या है पूरा मामला?
बच्चों का आरोप क्या है, प्रिंसिपल का पक्ष क्या है — ये जानने के लिए हमारे संवाददाता मौके पर पहुंच रहे हैं।