Homeझाबुआपेटलावदपल्स पोलियो अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी...

पल्स पोलियो अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’ नपा अध्यक्ष ललिता गामड़ व जनपद अध्यक्ष ने दिलाई शपथ – ‘एक भी बच्चा न छूटे’ विकासखंड में हजारों बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 3 दिन चलेगा अभियान

संवाददाता सुनील खोडे

———————————–

पेटलावद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पेटलावद में ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान का शुभारंभ सिविल अस्पताल में किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता गामड़ व जनपद अध्यक्ष ने नन्हे-मुन्नों को अपने हाथों से पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

जनप्रतिनिधियों ने दिलाई शपथ

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती ललिता गामड़ ने कहा,की “पोलियो मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को दवा पिलाना जरूरी है। पालक अपनी जिम्मेदारी समझें और इसमें सहयोग करें  जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने भी पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से बूथ पर लाकर दवा पिलवाएं। एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। उपस्थित जनसमुदाय को बच्चों को दवा पिलाने की शपथ भी दिलाई गई।

3 दिन चलेगा अभियान, हजारों बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्री अंतिम सोलंकी ने बताया कि रविवार को बूथ दिवस पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी बूथों पर दवा पिलाई जा रही है। सोमवार व मंगलवार को आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। उल्लेखनीय है कि  पेटलावद विकासखंड के कुल 160 टीमों के द्वारा 0-5 वर्ष के 39635 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर बीसीएम पृथ्वीपाल सिंह चुंडावत बिईई विवेक मरकाम सहित तमाम अस्पताल स्टाफ के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!