झाबुआ ओमप्रकाश राठौर
भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला कामकाजी बैठक गुरुवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति, विभिन्न जन-कल्याणकारी अभियानों की समीक्षा तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा: “भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही आज देश-प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। हमें आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता से जमीन पर उतारना है। हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जाकर शासकीय योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना होगा, ताकि संगठन को और अधिक गतिशील और सर्वव्यापी बनाया जा सके।”वहीं, बैठक में विशेष रूप से उपस्थित कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सरकार की उपलब्धियों और आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:राज्य सरकार जन-कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार की इन विकास योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक ले जाएं और आगामी अभियानों को सफल बनाने में जुट जाएं।”वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थितिबैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप सिंह कटारा, कलसिंह भाभोर, पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर, कल्याण सिंह डामोर, सोमसिंह सोलंकी, शैलेश दुबे, ओमप्रकाश शर्मा बबलू सक्लेचा राजेश वसुनिया रजनीश गामड़ सहित जिले के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री विजय चौहान ने किया तथा बैठक के अंत में सभी का आभार जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट द्वारा व्यक्त किया गया।