धार। बदनावर जयस की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम रेशमगारा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जननायक, भगवान टंट्या भील जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदन के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।बैठक के दौरान सभी युवाओं ने अपना-अपना परिचय दिया और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। चर्चा के प्रमुख विषयों में समाज में फैली कुरीतियों का उन्मूलन, नशामुक्ति, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधाएं, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे। युवाओं ने एकमत से समाज को सकारात्मक दिशा में आगे ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर युवाओं द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ ली गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा समाज और भविष्य दोनों को कमजोर करता है, इसलिए इसके खिलाफ जागरूकता फैलाना जयस की प्राथमिकता है। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और गांव-गांव तक जयस की विचारधारा पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में जकास राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश महावी, जयस जिला मीडिया प्रभारी अजय डावर, तहसील अध्यक्ष राहुल गिरवाल, संरक्षक भेरूलाल वसुनिया, उपाध्यक्ष ऊंकार भाभर, प्रभारी श्याम ओसारी, महामंत्री विनोद वसुनिया, सह सचिव मनीष डावर, नगर अध्यक्ष राकेश दीया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सुनील खदेड़ा, बुआर मकवाना, बालाराम डावर, चेतन दीया, अरविंद राठौड़, अर्जुन मुनिया, राधेश्याम दाहोदीया, जितेंद्र दीया, गणपत भाभर, उदेसिंह, पप्पू कटारिया, मदन वसुनिया, प्रदीप मुनिया, जितेंद्र डावर, इंद्र मकवाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाई।