Homeधारबदनावर तहसील के शेरगढ़ में वन विभाग द्वारा आदिवासियों की खड़ी फसल...

बदनावर तहसील के शेरगढ़ में वन विभाग द्वारा आदिवासियों की खड़ी फसल नष्ट करने पर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बालु सिंह बारिया 

धार जिले कि बदनावर तहसील के शेरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आदिवासी किसानों की खड़ी गेहूं एवं चने की फसलों पर जेसीबी चलाकर नष्ट कर दी गईं। इस घटना से क्षेत्र के आदिवासी परिवारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।इस मामले को लेकर घटना भारत आदिवासी पार्टी व आदिवासी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुँचे और प्रशासन से चर्चा कर फसल नष्ट करने की कार्रवाई को रुकवाया।

एवं सेलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से मानते हुए धार कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तथा भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र गामड़ ने बताया कि एक ओर सरकार बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है, वहीं दूसरी ओर आदिवासियों की जमीनें उजाड़ी जा रही हैं। यह आदिवासी समाज के साथ दोहरा व्यवहार है। सरकार को इस घटना की तत्काल जांच कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना चाहिए एवं संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। दौरान महैश निनामा, गणेश ओसारी, नाथुलाल परमार, देवानंद खराडी, प्रथ्वीराज चौहान, गोकुल छायन, सहित बडी संख्या मे लोग उपस्थित हुऐ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!