दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा
शासकीय महाविद्यालय भाबरा (चंद्रशेखर आजाद नगर) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ आर के वाखला ने कहा कि मानव अधिकारों के प्रति हमको जागरूक रहने की आवश्यकता है | प्रशासनिक अधिकारी प्रो विजय कुमार अलावे ने भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक एवं मानव अधिकारों को विस्तृत रूप से बताया | कार्यक्रम में डॉ शुभम चौहान, प्रो दिलीप गरवाल , डॉ रेशम बघेल , श्री भारत भूषण मेवार एवं महाविद्यालयीन स्टाफ तथा विधार्थी उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो कमलेश गणावा ने किया | आभार प्रो विक्रम बिलावल ने माना |