Homeधारथाना जुलवानिया पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई महाराष्ट्र...

थाना जुलवानिया पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई महाराष्ट्र से चोरी कर लोट रहे 05 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 05 फायर आर्म्स व 03 जिंदा कारतूस व चोरी किया गया माल कुल किमती 38,91,860/- रुपये जब्त

दिनांक 24.01.2026 को थाना जुलवानिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पांच व्यक्ति अवैध हथियार लेकर जुलवानिया में घूम रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) से सुनसान मकान का ताला तोड़कर चोरी किए गए सोने-चांदी और नगदी लाने की बात स्वीकार की। आरोपियों के विरुद्ध थाना जुलवानिया पर अप. क्रं. 22/2026, धारा 25(1)(ए), 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। चोरी किए गए माल के संबंध में धारा 106 BNSS के तहत भी कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया।

नाम आरोपी 

1. हिरु पिता झेतु भुरिया, जाति भील, उम्र 30 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार

2. कलम पिता थोबु भुरिया, जाति भील, उम्र 42 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार

3. प्यारसिंह पिता जालम अलावा, जाति भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार

4. मगरसिंग उर्फ मंगलसिंह अजनारे पिता ठाकुर, जाति भील, उम्र 30 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार

5. आरिफ पिता बसु भुरिया, जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार

जब्त माल

– 09 MM पिस्टल – 1,00,000/- रुपये

– देशी पिस्टल – 15,000/- रुपये

– 03 हस्त निर्मित देशी कट्टा मय 03 जिंदा कारतूस – 30,000/- रुपये

– नगदी – 1,38,860/- रुपये

– सोने के आभूषण, 201 ग्राम – 32,00,000/- रुपये

– चांदी के आभूषण, 1.284 KG – 4,08,000/- रुपये

– चोरी में प्रयुक्त औजार व अन्य सामग्री

– कैनरा बैंक का खाली चैक

– एन्ड्रॉयड मोबाइल (विवो)

पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जुलवानिया निरीक्षक रामकुमार पाटिल, उनि अशोक खेड़कर, सउनि संजय कुमरावत, सउनि राजेश नैय्यर, प्र.आर. 59 सतीश पाटीदार, प्र.आर. 314 कमल डावर, आर. 412 संजय पंवार, आर. 508 अश्विन पाटीदार, आर. 209 अमजद पठान, आर. 282 राजकुमार आर्य, चा.आर. 533 सुनील वर्मा की पुलिस की इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!