कट्ठीवाडा/ संपत धाकड़
कट्ठीवाडा मिली जानकारी में ज्ञात हो रहा है कि। थाना प्रभारी दिनेश सोलकी कट्ठीवाडा टीम के द्वारा पुलिस पर धारदार हथियार से हमला ,शासकीय कार्य मे बाधा डालने जैसे मामले में तीन साल से फरार इनामी आरोपी भीमसिंग पिता गमजी नायक उम्र 35 साल निवासी नानिबडोई को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया ।

बता दे कि आरोपी को पडकने पर पुलिस कप्तान व्यास द्वारा ₹1000 का इनाम घोषित किया गया था तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को कट्ठीवाडा पुलिस ने बड़ी सक्रियता दिखाते हुवे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।