Homeझाबुआकट्ठीवाड़ासहकारी संस्था में ₹40.71 लाख के गबन का बड़ा खुलासा फरार...

सहकारी संस्था में ₹40.71 लाख के गबन का बड़ा खुलासा फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹5,000 का इनामी घोषित था

कट्ठीवाडा /संपत धाकड़

पुलिस अधीक्षक जिला अलीराजपुर के निर्देशन में थाना कट्ठीवाड़ा पुलिस द्वारा सहकारी संस्था में हुई गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं गबन के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. झाबुआ, शाखा कट्ठीवाड़ा के शाखा प्रबंधक श्री उदयसिंह पिता बालु चौहान (उम्र 57 वर्ष) द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन के आधार पर बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी संस्था मर्यादित, आमखुट के वर्ष 2023-24 के अंकेक्षण में गंभीर वित्तीय अनियमितता उजागर हुई।

अंकेक्षण रिपोर्ट एवं कार्यालय उपायुक्त सहकारिता जिला अलीराजपुर के पत्र क्रमांक विधि/2025/580 दिनांक 19.06.2025 के अनुसार तत्कालीन संस्था प्रबंधक/शाखा पर्यवेक्षक श्री गिरधारीलाल पिता गेंदालाल राठौड़, निवासी जोबट रोड, दाहोद नाका, अलीराजपुर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर कुल ₹40,71,146.26 (चालीस लाख इकहत्तर हजार एक सौ छियालिस रुपये छब्बीस पैसे मात्र) की शासकीय राशि का गबन किया जाना पाया गया।

 

आरोपी द्वारा—

बैंक चालान की राशि बैंक खातों में जमा न करना

ऋण वसूली की राशि केशबुक में जमा न करना

फर्जी नगद भुगतान दर्शाना

ब्याज की गणना न कर संस्था को आर्थिक हानि पहुंचाना

 गंभीर अनियमितताएं की गईं।

प्रकरण में थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक ………/2025 धारा 420 एवं 409 भा.दं.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी फरार था, जिस पर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा ₹5,000/- का इनाम घोषित किया गया था। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!