दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा से निकलने वाले नेशनल रोड 56 के बायपास को लेकर आज ग्राम बिलझर के ग्रामीणों ने जन सुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसने उन्होंने कहा कि नगर में सड़क बनाने के लिए पर्याप्त जगह है जिसका सर्वे माननीय जिला कलेक्टर महोदय द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नगर की सड़क का किया जा चुका है और जिसको चिन्हित भी किया था फिर बार बार बायपास रोड निर्माण की बात कहा से आ जाती है । नगर परिषद और जनपद पंचायत नेशनल रोड की जमीन पर दुकान बनाकर अतिक्रमण कर बैठा है जिससे सड़क सकड़ी दिखाई देती है जबकि ग्राम पोची इमली से लेकर बेरियर तक सड़क निर्माण के लिए जितनी जगह चाहिए वो पर्याप्त है जिस पर सड़क बनाई जा सकती है और चार गांव के लोग की जमीन बचाई जा सकती है ।सड़क निर्माण के लिए नगर में मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर की बायपास रोड का निर्माण करना पड़ेगा जबकि ग्रामीण क्षेत्र से सड़क निर्माण करने पर तीन से चार किलोमीटर की दूरी होगी जिसमें खर्च भी अधिक होगा जबकि नगर से निकालने पर खर्च भी कम आयेगा।ज्ञापन देने में रमेश मेडा, गणपत मेडा, कदम कनेश,तूफान रावत,गुलाब अजनार ,पप्पू भयडीया ,वरजन भयडीया, सुनील भयडीया आदि ग्राम बिलझर के आदिवासी ग्रामीण मौजूद रहे ।।