कट्ठीवाडा/संम्पत धाकड़
विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं गणित विषय की ओलंपियाड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए जिसमे माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर कट्ठीवाड़ा की कक्षा दसवीं की बालिका नीरजा डामोर का हुआ चयन विकासखंड स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित हुई छात्रा नीरजा डामोर अब 28 दिसंबर 2025 को संभाग स्तर पर आयोजित होने वाली ओलंपियाड परीक्षा में सहभागिता करेगी। इसके इसके पश्चात छात्रा बेंगलोर भ्रमण करेगी

छात्रा की इस उपलब्धि पर प्राचार्य रचना भयडिया ने प्रोत्साहन के रूप में डायरी देकर सम्मानित किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर आशीष पंचोटिया, राजेश राठौड़,व स्टाफ ने भी छात्रा को बधाई दी