Homeअलीराजपुरभाभराआम आदमी पार्टी भी आजाद को करेगी 23जुलाई को श्रद्धासुमन अर्पित ।...

आम आदमी पार्टी भी आजाद को करेगी 23जुलाई को श्रद्धासुमन अर्पित । अलीराजपुर प्रभारी अनुराग जी यादव भी होंगे शामिल श्रद्धासुमन अर्पित करने वाले कार्यक्रम में ।

भाभरा संवाददाता 

आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए 23 जुलाई को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थली चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को उनके जन्म दिन पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे । आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने

गुजरात और पंजाब उपचुनाव में भारी बहुमत से दो सीटों पर विजय होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल जी द्वारा तत्काल मध्यप्रदेश के प्रभारी की नवीन नियुक्ति के बाद प्रदेश में जिला टीम की मीटिंग का आयोजन करने के बाद जिला प्रभारियों की तुरंत नियुक्ति करने के बाद साथ ही अगला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी 230 सीटों पर लड़ने का निर्णय लेने के बाद पूरे प्रदेश की जिला टीम के प्रभारियों को युद्ध स्तर पर पूरी टीम को एक्टिव करने के लिए हर जिले में प्रभारियों के दौरों का आयोजन शुरू कर दिया गया है इसी कड़ी में 23 जुलाई को आजाद की जन्मभूमि को नमन करने अलीराजपुर प्रभारी आ रहे। कार्यक्रम में – अलीराजपुर प्रभारी अनुराग जी यादव-,झाबुआ प्रभारी माधवसिंह किराड, राकेश जमरा जिला अध्यक्ष अलीराजपुर ,कमलेश सिंगाड जिला अध्यक्ष झाबुआ ,इमरान खत्री अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अलीराजहीरालाल पटेल जिला अध्यक्ष किसान विंग , रिकेश पटेल जिला अध्यक्ष यूथ विंग,दिलीप डावर जिला अध्यक्ष एजुकेशन विंग, नवल रावत जिला उपाध्यक्ष,हिरला जी चौहान जिला उपाध्यक्ष,सुनिल तोमर मीडिया अजीत सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष आजाद नगर भाभरा भी श्रद्धासुमन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।जिले के तमाम साथी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं युवासाथी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!