Homeअलीराजपुरभाभराप्रशासन की और से विद्युत कंपनी पर कार्यवाही के आश्वासन के बाद...

प्रशासन की और से विद्युत कंपनी पर कार्यवाही के आश्वासन के बाद धरना और आमरण अनशन समाप्त। बिना अनुमति के 800 केवी की विद्युत लाइन डालने को लेकर हो रहा था धरना।


दिलीप सिंह भूरिया
आलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में 800 केवी के विद्युत टावर के निर्माण बिना अनुमति किसानों के खेत में निर्माण कार्य चालू कर देने के विरोध में सर्व आदिवासी समाज द्वारा बीते तीन दिनों से जारी धरना और आमरण अनशन आज स्थानीय प्रशासन के विद्युत टावर निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही सात दिनों के भीतर जांच करने के पश्चात कार्यवाही के अनुविभागीय अधिकारी दीपिका पाटीदार एवं नितिन व्यास स्थानीय तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना तथा आमरण अनशन को खत्म कर दिया गया तहसीदार व्यास और अनुविभागीय अधिकारी दीपिका पाटीदार द्वारा आमरण अनशन कर रहे दिनेश निनामा और महेश मावी को नारियल का पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवा दिया गया है खबर लिखे जाने तक कंपनी द्वारा जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढे फिर से भरने का कार्य जारी है साथ ही दोनों आमरण अनशन करने वालो को स्थानीय शासकीय अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा है जहां उसकी जांच कर उनका घर भेज दिया जाएगा। ग्राम सभा और धरना स्थल पर कार्यवाही के लिए अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया है ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!