Homeअलीराजपुरभाभरा800 केवी विद्युत लाइन डालने को लेकर ग्राम कालियावाव के ग्रामीणों द्वारा...

800 केवी विद्युत लाइन डालने को लेकर ग्राम कालियावाव के ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी । दो लोगों का तीन दिन से आमरण अनशन जारी ।

दिलीप सिंह भूरिया
आलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,, बीते तीन दिनों से 800 केवी के विद्युत टावर के निर्माण को लेकर बिना अनुमति से निर्माण शुरू करने के कारण ठेकेदार के विरुद्ध ग्रामीण मौके कर धरना प्रदर्शन चार दिन पूर्व शुरू किया था लेकिन बीते तीन दिनों से दो लोग द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है जिसमें एक दिनेश निनामा महेश मावी के द्वारा तीन दिन से भूख हड़ताल पर है लगातार तीन दिनों से उनकी हालत लगातार गिर रही है ।प्रशासन द्वारा दो दिन मेडिकल टीम द्वारा उनकी जांच की साथ ही उनको ग्लूकोस की बोटल भी चढ़ाई गई ।लेकिन बीते 15 घंटे से उनका किसी भी प्रकार का मेडिकल चेकअप नहीं किया गया । धरना प्रदर्शन मौके पर चालू है और कई ग्रामीण अभी भी धरना स्थल पर बैठे है ।प्रशासन की और से से स्थानीय तहसीलदार व्यास और अनुविभागीय अधिकारी दीपिका पाटीदार ने भी मौके पर पर जाकर ग्रामीणों से बात की लेकिन उन्होंने धरना प्रदर्शन नहीं रोका।

धरना प्रदर्शन की मुख्य वजह 800 केवी की विद्युत लाइन खावड़ा से नागपुर तक डाली जाना है जिसमें कई हजारों गांव की इसकी चपेट में आयेंगे और जो निर्माण किया जा रहा है उसकी अनुमति ठेकेदार द्वारा निर्माण किया जा रहा था जिसका विरोध ग्रामीण कर रहे है ।निर्माण करने की सूचना ठेकेदार द्वारा जिला प्रशासन को भी नहीं है जब धरना प्रदर्शन शुरू हुवा और विरोध हुवा उसके बाद स्थानीय प्रशासन ओर जिला प्रशासन की नींद खुली!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!