अभिषेक गुप्ता
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा संवाददाता
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,,
25 जनवरी, रविवार को चन्द्रशेखर आजाद नगर, स्थित टाउन हाँल परिसर में, Fostac प्रमाण पत्र रिनिवल व नवीन प्रशिक्षण सह खाद्य लायसंस व रजिस्ट्रेशन व नवीनकरण के लिए किराना व्यापारी संघ द्वारा , विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 106 खाद्य व्यापारियों ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नवीनकरण करवाया गया साथ ही 46 व्यापारियों ने नवीन प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया साथ ही 15 नवीन रजिस्ट्रेशन व 3 लायसंस के लिए भी नवीन आवेदन किया गया गया l इस अवसर जिला खाद्य अधिकारी गाडरिया जी व प्रशिक्षण व प्रमाण पत्र देने के लिए शासन द्वारा अधिकृत संस्था प्रखर फाउंडेशन कोरबा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि उपस्थित हुए l

आयोजन को सफल बनाने में किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष रितेश मोडिया व सहयोगी के रूप में विशेष रूप से अभिषेक गुप्ता के साथ जिला सचिव मनीष शुक्ला व सुरेश माहेश्वरी, विजय जैन व सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन शाह भी उपस्थित रहे l इस शिविर में अनुपस्थित रहे व्यापारी अगले दो दिनों तक जोबट व नानपुर में जा कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैl

खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण (Fostac) सभी खाद्य व्यापारियों (किराना, होटल रेस्टोरेंट,बेकरी, मावा व्यापारी, हलवाई,डेयरी (दूध, पनीर, घी, दही)आटा, मसाला, नमकीन,मिठाई निर्माण पैकेज्ड फूड / रेडी-टू-ईट उत्पाद) सभी के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण है..!! जिले के सभी खाद्य व्यापारियों से जिला किराना व्यापारी संघ द्वारा निवेदन किया गया कि निर्धारित स्थानों पर स्थानीय संगठन की ओर से व्यापारियों की सुविधा के लिए ये व्यवस्थाएं की जा कर शिविर लगाए गए है l कोई भी व्यापारी छुट न जाएं ध्यान रखें बाद में संगठन द्वारा कोई व्यवस्था करना संभव नहीं होगी व्यापारी को स्वयं ही सम्पर्क कर व्यवस्था करनी होंगी ।