Homeअलीराजपुरप्रशासन की कार्यवाही के डर से आज एक भी अवैध क्लीनिक नहीं...

प्रशासन की कार्यवाही के डर से आज एक भी अवैध क्लीनिक नहीं खुले । रात में क्लीनिक से समान ले जाते दिखे फर्जी बंगाली डॉक्टर।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

जिला कलेक्टर अभय बेडेकर के सख्त निर्देश के बाद पूरे जिले में आम लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टरों के क्लीनिक आज सुबह से ही बंद दिखे। लेकिन कल की कार्यवाही के बाद रात के 12 बजे से लेकर रात 2 बजे तक फर्जी बंगाली डॉक्टर अपनी अपनी पत्नी के साथ क्लीनिक में चोरी छिपे ताला खोलकर सभी दवाइयों को बॉक्स और झोले में भरकर अपनी कारों से लेकर भागते नजर आए। जिसको रात में लोगों द्वारा देखा गया

और रात्रि में मीडिया टीम को सूचना दी जैसे ही मीडिया के लोगो को क्लीनिक के बाहर देखा वैसे ही क्लीनिक की लाइट बंद करके क्लीनिक से निकलकर समीप के रहवासियों से बाते करते रहे। और मौका देख दवाइयां समेटकर कहा निकले उसका पता लगाने में मीडिया टीम जुटी हुई है। फर्जी डॉक्टरों द्वारा दवाइयां कही बारिश में बहती हुई नदियों में तो नहीं डाली उसकी छानबीन जारी है।

कल की कार्यवाही से तो आज क्लीनिक बंद है लेकिन कल प्रशासन ने दो क्लीनिक सिल किए थे क्या आज बाकी बंद क्लिनिक को भी सिल किया जाएगा उसकी खबर अगले अंक में दी जाएगी ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!