रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————–
झाबुआ — ग्राम माछलिया में चार ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें बताया जा रहा है की एक व्यक्ति की मोके पर मौत हो गई है, वही 4 लोग घायल बताए जा रहे है।
दुर्घटना को लेकर पुलिस मौके पर मौजूद है। एवं राहत कार्य किया जा रहा है। एक साथ चार ट्रको की यंहा भिड़ंत हुई है।

वही मौके पर घायल को लेने पहुंची एंबुलेंस भी ट्रक की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना की पुष्टि कालीदेवी थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर के द्वारा की गई।