Homeअलीराजपुरभाभराउत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के व्यावसायिक विषय के बच्चों ने पोलिटेक्निक...

उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के व्यावसायिक विषय के बच्चों ने पोलिटेक्निक कॉलेज आलीराजपूर का किया भ्रमण।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगरभाभरा नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा-9 वी से कक्षा-11वी के व्यावसायिक विषय आईटी,इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक विषय के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय व्यावसायिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत् आलीराजपूर के पोलिटेक्निक कॉलेज का भ्रमण वीटी शिक्षक राधेश्याम बिरला व चेतन चौहान के मार्गदर्शन में किया।

इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों ने पोलिटेक्निक कॉलेज में भ्रमण के दौरान आईटी,इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व मशीनरी का अवलोकन कर रूचिकर जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित तकनीकी विषय शिक्षक से कई प्रश्नकर उनकी तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रमेश डावर,अतिथि शिक्षक विक्रम चौहान व शंकरसिंह चंगोड़ भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!