वॉइस ऑफ झाबुआ पारा।
हिन्दू युवा जनजाति संगठन द्वारा सनातन संस्कृति बचाओ यात्रा को लेकर रामा ब्लॉक की बैठक स्थानीय श्री शनि मन्दिर पारा में रखी गई हिन्दू युवा जनजाति संघटन के प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय मेड़ा ने सनातन संस्कृति बचाओ यात्रा को लेकर कार्यकताओं से चर्चा करते हुए बताया की झाबुआ जिले के समस्त थानों एवं चौकी पर क्षेत्र में अवैध गतिविधि जैसे जनजाति समाज का धर्मांतरण बड़े पैमाने पर लोग लालच लोभ देकर भोले भाले समाज को अपने सनातन धर्म से अलग कर रहे हैं और जितने भी अवैध चर्च क्षेत्र में संचालित है उनको तोड़ा जाए जिसको लेकर ज्ञापन दिए जाएंगे एवं अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों और अवैध शराब और दहेज के बारे में बताया गया वही समाज को जागरूक करने के लिए यह यात्रा जिले भर में निकाली जाएगी जिसमे पारा क्षेत्र से भी कार्यकर्ता अधिक संख्या में शामिल होंगे
बैठक में भारत मेड़ा, दिनेश गामड़, अल्केश मेड़ा, प्रभु बबेरिया, कैलाश चौहान, विनोद जी मेड़ा, रायसिंग वास्केल, राजू जी मेड़ा, भारत मावी, आदी कार्यकर्ता उपस्थित हुए हिन्दू युवा जनजाति संगठन मध्य भारत