

पिटोल विनय पंचाल
ग्राम मांडली बडी में उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह लोगों ने पेड पर लटकते हुए शव को देखा… जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडली के कोटवार ने सुबह पिटोल चौकी प्रभारी पल्लवी भावर को सुचना देते हुए बताया कि ग्राम मंडली में एक अज्ञात व्यक्ति ने नीम के पेड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम भीला नानका मेडा निवासी डुमपाडा का बताया जा रहा है। लोगों द्वारा अलग अलग कयास लगाये जा रहे है कि…. कौन व्यक्ति होगा जो अपने गांव से दुसरे गांव में आकर आत्महत्या करेगा। खैर मौके पर पुलिस जांच कर रही है |