Homeधारप्लॉग रन को कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

प्लॉग रन को कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

   धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत आज इंदौर नाका भोज स्क्वेयर से लाल बाग तक आयोजित की गई प्लॉग रन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक/गैर सामाजिक संगठन के पदाधिकारी अधिकारी और कॉलेज के छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।
      प्लॉग रन का उद्देश्य दौड़ते हुए शहर का कचरा उठाना था। प्लॉग रन का स्लोगन  ’’शहर दौड़ेगा कचरा हटेगा‘‘ रखा गया। सभी ने उत्साहित होकर कपड़े के थैले में फुटपाथ पर पड़े हुए कचरे को उठाया। इस दौरान दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की समझाइश भी दी गई।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!