Homeझाबुआसुघोष देश भर में पहला डिजिटल अभिनव अभियान होगा : राव

सुघोष देश भर में पहला डिजिटल अभिनव अभियान होगा : राव

@Voice   ऑफ   झाबुआ

आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग का सुघोष अभियान हर बूथ तक पहुंचेगा। यह अभियान समाज में नकारात्मकता फैलाने वाली उन ताकतों को जवाब देगा, जो समाज को बांटने का काम करती है। इस अभियान से संगठन का विचार और सरकार की योजनाएं बूथ तक पहुंचेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही।प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने प्रशिक्षण वर्ग को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचार के साथ नवाचार के उपयोग में हमेशा आगे रही है। डिजिटल युग में पार्टी ने हमेशा बढत बनायी है। उन्होंने कहा कि आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश के हर बूथ से दो कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करने का सुघोष अभियान देश भर में ऐसा पहला डिजिटल अभियान होगा, जिसके माध्यम से बडी संख्या में कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे। राव ने सुघोष अभियान को अभिनव अभियान बताते हुए आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की टीम को बधाई दी।

सोशल मीडिया का कार्य प्रभावकारी और परिणामकारी हो : हितानंद

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सुघोष अभियान का सकारात्मक घोष प्रत्येक बूथ तक जाना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से हमें संगठन की विचारधारा और केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बूथ तक ले जाना है। देश विरोधी ताकतें समाज में नेरेटिव सेट कर कार्य करती है, हमें उनकी नकारात्मकता का जवाब सकारात्मकता और झूठ का जवाब सच से देना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता में हमेशा सीखने का भाव हो। हमें प्रतिक्षण-प्रशिक्षण की भूमिका में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारे पास केन्द्र और राज्य सरकार की अपार उपलब्धियां है। इन उपलब्धियों के साथ हमें जनता में भ्रम फैलाने वालों को जवाब देना है। सुघोष अभियान को उन्होंने एक महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि इस अभियान से बूथ तक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार होंगे जो तथ्यों और तर्को के साथ झूठ फैलाने वालों को जवाब देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!