Homeझाबुआपिपलौदा में आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने संघ की बैठक का आयोजन किया

पिपलौदा में आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने संघ की बैठक का आयोजन किया

 

मुकेश कुमावत

 

पिपलोदा में भारतीय मजदूर संघ (संबद्धता)के बैनर तले जीसकी राष्ट्रीय सदस्य संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा के मार्गदर्शन में भूतेश्वर महादेव मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। शर्मा द्वारा संगठन के विभिन्न गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। संगठन के लिये कार्य करना, संगठन के नारे व गीत को देखते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना संगठन को मजबूती प्रदान करने करने के लीये संकल्प दिलाया।कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम भारतीय मजदूर संघ की क्या पहचान, त्याग तपस्या और बलिदान, भारतीय मजदूर संघ अमर रहे का गीत गाया गया।बेठक की अध्यक्षता सेक्टर प्रमुख रतन खरे ने कि आभार प्रेमलता जाट ने माना व कार्यक्रम का समापन इरफाना बी ने किया।
बेठक में पिपलोदा सेक्टर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एव सहायिका उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!