Homeझाबुआभारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर से मांडू...

भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर से मांडू में

@Voice  ऑफ  झाबुआ

 

भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर से पर्यटन नगरी मांडू में प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करती है। इसी दृष्टि से तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग 7 से 9 अक्टूबर तक धार जिले के मांडू में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ग में विभिन्न सत्रों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सबनानी ने बताया कि 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उदघाटन सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसके पश्चात अलग अलग सत्रों में पार्टी नेता सत्र को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं विभागों के प्रदेश संयोजक उपस्थित रहेंगे।
ये नेता करेंगे मार्गदर्शन
तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग दिन पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे, डॉ. रामशंकर कठेरिया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं डॉ. महेश शर्मा अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!