Homeझाबुआविवादित भूमि सर्वे नंबर 104 पर पहुंची सीमांकन करने के लिए टीम

विवादित भूमि सर्वे नंबर 104 पर पहुंची सीमांकन करने के लिए टीम

पेटलावद तहसीलदार के आदेश के बाद आज सीमांकन हेतु दल विवादित भूमि सर्वे नंबर 104 पर सीमांकन करने पहुंच गया है ।और साथ में सर्वे नंबर 104 ,105, 106 ,की भी सीमाएं नापी जा रही है। फिलहाल जयस द्वारा राणा पूंजा भील की मूर्ति स्थापित करने को लेकर जिस जगह को चिन्हित करने के पश्चात विवाद उत्पन्न हुआ था। वह सीमांकन के बाद शासकीय निकली ।

नियमानुसार जयस को स्थानीय ग्राम पंचायत से मूर्ति स्थापित करने की सुकृति आवेदन देकर लेनी होगी।

वही जयस के पदाधिकारियों ने सीमांकन के पश्चात एक बैठक का आयोजन मंडी परिसर में करते हुए 16 अक्टूबर को रतलाम रोड पर सर्वे नंबर 104 की सीमा के पास राणा पूंजा भील की मूर्ति स्थापना करने का निर्णय लिया है। और बड़ी धूमधाम से अपने सांस्कृतिक वेशभूषा रीति रिवाज के साथ पारंपरिक ढोल व मादक के साथ प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम करने का निर्णय लिया गया।

प्रशासन के सहयोग से जो विवादित भूमि का सीमांकन हुआ उससे जयस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्होंने प्रशासन का आभार माना है।साथ ही ग्राम पंचायत से भी निवेदन किया है कि वह जल्दी ही अनापत्ति प्रमाण पत्र देकर कार्य को सभी के सहयोग से पुरा करवाएगा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!