राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी पर्व के उपलक्ष में बाल पथ संचलन नगर में निकला । सेकडो की संख्या में छोटे छोटे बालक संचलन में जोश के साथ सामिल हुवे। राजवाड़ा चोक से अम्बे माता चौराहा, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार में भ्रमण कर राजवाड़ा पर समापन किया। वही राजवाड़ा परिसर में पूर्व मुख्यवक्ता रोहित जी सरोलकर ने हिन्दू समाज की एकता व राष्ट्र हित मे नन्हे बाल सेवको को बताया कि हिन्दू समाज व राष्ट्र के प्रति सदैव सेवा का भाव रख ते हुए कार्य करना चाहिए । पथ संचलन में नन्हे बाल स्वयं सेवकों ने कदम ताल मिलाते हुए प्रत्येक बाल स्वयं सेवक संघ की पूर्ण वेशभूषा में शुशोभित नजर आ रहे थे । पथ संचलन में बाल स्वयं सेवकों ने हाथ मे दंड ,भगवा ध्वज ,व करतब ध्वनि बजाते हुए नगर में भ्रमण किया । बाल पथ संचलन का नगर में जगह जगह पुष्पों से स्वागत किया गया ।पथ संचलन में मुख्य अतिथि के रूप में दीपनारायण जी तिवारी व मुख्य वक्ता के रूप में रोहित जी सरोलकर व संघ के बाल स्वयम सेवक उपस्थित रहे।