Homeझाबुआपेटलावदग्राम पंचायतों में कृषि रथ का भ्रमण मंडल अध्यक्ष संजय कहार ने...

ग्राम पंचायतों में कृषि रथ का भ्रमण मंडल अध्यक्ष संजय कहार ने हरी झंडी दिखाकर किया रथ रवाना

वॉइस ऑफ झाबुआ 

————————-

पेटलावद। “किसान कल्याण वर्ष 2026” में ई विकास/ई टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली का प्रचार प्रसार, प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान, खरीफ फसलों की तैयारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा विभाग की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार हेतु विकास खण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायतों में कृषि रथ का भ्रमण दिनांक 16 मई से 27 मई तक किया जाना है शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष संजय कहार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव जैन द्वारा हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया गया कृषि विभाग द्वारा लगातार किसानों के हित में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किया जा रहा है। किसान हित में तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक किसान के घर तक पहुंच कर उन्हें लाभ देने का काम किया जा रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!