वॉइस ऑफ झाबुआ आलीराजपुर
आलीराजपुर :- जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के 13 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के द्वारा स्थानीय टंट्या मामा चौराहे पर एकत्रित होकर माल्यार्पण कर जयस प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत के निर्देशन एवं जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश के नेतृत्व में जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जयस स्थापना दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी शहीद आकस्मिक रक्तदान समिति के संस्थापक भंगुसिंह तोमर एवं जयस जिला अध्यक्ष तथा समिति के सक्रिय सदस्य अरविंद कनेश के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल आलीराजपुर में भर्ती जरूरत मंद गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान कर महादान किया गया। जिसमें 8 युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया गया।
इन्होंने किया रक्तदान
जयस स्थापना दिवस के अवसर पर युवाओं ने जनहित में पुनीत कार्य एवं सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जागरूक युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदूत नानसिंह चौहान पिता वेरसिंह चौहान,धर्मेंद्र प्रजापति पिता शांतिलाल प्रजापति,अरविंद कनेश पिता केरुसिंह कनेश,सुरेश चौहान पिता भेरला चौहान,महेश चौहान पिता इंदूसिंह चौहान, संतोष सोलंकी पिता आसम ग्राम कवठू,अर्जुन किराड़ पिता राजलिया ग्राम कवठू,अजय डावर पिता राधु ग्राम आमझिरी ने रक्तदान कर मरीजों कों जीवन दान प्रदान किया गया है।ज्ञात हो कि समिति के सदस्य अरविंद कनेश ने जीवन में 34 वीं एवं महेश चौहान ने 23 वीं बार रक्तदान किया है। इस अवसर पर आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष विजय कनेश,जयस के सक्रिय सदस्य भुरू मंडलोई,गिलदारी लाल, पवन मोरे, मनोज चौहान, रमेश चौहान, लालू किराड़, लक्ष्मण अलावा, सुरपाल, महेश निंगवाल, देवीसिंह सोलंकी एवं राधू भिंडे आदि उपस्थित थे. रक्तदान के इस शुभ अवसर पर शासकीय जिला अस्पताल के कर्मचारी एवं लैब टेक्नीशियन राकेश गाडरिया,संजय रावत, कमलेश सावले एवं प्रथ्वी चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा है