Homeझाबुआझकनावदादो घरों को चोरों ने बनाया अपना निशाना..  लाखों रुपए की...

दो घरों को चोरों ने बनाया अपना निशाना..  लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम  पूरी घटना सीसीटीवी में कैद.. डॉग स्कॉट की टीम पहुंची मौके पर

रिपोर्टर – नारायण राठोड़ 

——————————-

झकनावदा। रायपुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झकनावदा में बीती रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देने में सफलता हासिल की है घटना सीसीटीवी में कैद। मामला शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात का है जहां पर झकनावदा निवासी आजद खा पिता चांद खा के घर से 30 से 40 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया

ठीक इसी तरह महमूद पिता शकरु खा मस्जिद गली मुसलमान मोहल्ले में चोरों ने 4 लाख रुपए नकदी सहित 6 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर डाला लगभग 10 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्री सिसोदिया थाना प्रभारी गीता जाटव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी वारदात को समझा इसी के पश्चात डॉग स्कॉट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी जिन्होंने घटना की जांच पड़ताल की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!