रिपोर्टर नारायण राठौड़
—————————-
झकनावदा – 16 मई को विशेष संयोग रहा आज शनिवार को शनि जयंती का पावन अवसर एवं वर्ष 2022 में सर्व देव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ का भी सु अवसर नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वर्ष 2022 में हुवे प्राण प्रतिष्ठा लाभार्थी परिवार जनों द्वारा मंदिर पर पूजन पाठ कर भगवा ध्वज चढ़ाया गया।
बाबा भूतेश्वर महादेव शकंर मंदिर से भव्य शोभा यात्रा ढोल ढमाको ओर बैंड बाजों के साथ न्याय के देवता श्री शनि देव महाराज को बग्घी में विराजित कर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे नगर भ्रमण कराया गया , शोभायात्रा में युवाओं द्वारा भगवा ध्वज हाथों में ले कर गगन बेदी जय करो के साथ,जय जय शनि देव के जय कारे लगाए गए ,जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात शनि देव मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ।
शनि मंदिर को सुसज्जित फूलों से सजाया गया,पंडित विकाश जोशी द्वारा विधि विधान के साथ पूजन पाठ ,हवन पूजन करा कर , लाभार्थी परिवार द्वारा ओर उपस्थिति जनमानस ने यज्ञ में आहूति दे कर पूर्णाहुति में भाग लिया नगर के प्रत्येक पुजारियों का गले में दुप्पटा पहनाकर श्री फल भेट कर शनि देव मंदिर समिति द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात महाआरती उतार कर भगवान को 56 भोग का प्रसाद अर्पण कर महा प्रसादी वितरण की गई ।
इस अवसर पर हेमेंद्र कुमार जोशी, मनोहर सिंह राठौर,जितेंद्र राठौड़, सुरेश राठौड़, हरीश राठौड़,नारायण पटेल,गोपाल राठौड़, राजेश कासवा, ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर,भोला लोहार,प्रदीप लोहार,राजू राठौड़ प्रकाश राठौड़, श्री राम जोशी,दामोदर पड़ियार,सुनील राठौड़, गोपाल सोनी,अर्जुन राठौड़ गौरव राठौड़ , लक्की राठौड़ ,शांतिलाल सोलंकी, कैलाश राठौड़, कमल चोयल, लक्की माली एवं नगर की महिला मंडल, नगर के समस्त सनातन धर्म प्रेमी जनता उपस्थित रही।