संवाददाता – सुनील खोडे
——————————-
पेटलावद। ग्राम पंचायत जामली में इन दिनों गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। नालिया उभरकर सड़कों पर आ गई है। गंदगी और बदबू से ग्रामवासी खासे परेशान दिखाई पड़ रहे हैं ग्राम वासियों को गंदगी साफ करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव अपनी मस्ती में मस्त है। जहां एक और देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं ताकि गांव शहर साफ सुथरा रहे। परंतु देख-रेख के अभाव में नालियां भी टूट फूट चुकी है।
जबकि मेंटेनेंस के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपए ग्राम पंचायत में रिपेयरिंग और मरम्मत के नाम पर आते हैं। उसके बावजूद ग्राम पंचायत जामली में अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं।
जनपद सीईओ गौरव जैन के कार्यकाल में ग्राम पंचायते बेलगांम होती चली जा रही हैं। जिसे रोक पाने में सीईओ साहब भी नाकाम साबित हो रहे हैं।
*पंचायतो में भ्रष्टाचार की इबादत लिखी जा रही है..* लगातार ग्राम पंचायतो में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। फर्जी बिलों का खेल निर्माण कार्य अधूरे सरकारी पैसों का दुरुपयोग जिसे रोक पाने में जनपद सीईओ नाकाम साबित हो रहे हैं । यूं कहना भी गलत नहीं होगा कि सब के कार्यकाल में जितना चाहो काम लो जैसा काम चल रहा है।