विजय कनेश।
सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम चनोटा में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचा पुलिस बल।हैरानी की बात यह है कि कई घंटो बीत जाने के बाद भी अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। ओर ना ही किसी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस प्रशासन को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
माधुसिह हाड़ा उपनिरीक्षक चौकी उमराली ने बताया कि यह घटना 26 की रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सुबह उसके शव बरामद किया। फिलहाल सिनाखत नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर से खून निकला पाया जाने से प्रथम दृष्टा हत्या का ही संदेह है। मामले को पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल जारी है।