Homeअलीराजपुरजिला प्रशासन सभी अपराधियो की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी...

जिला प्रशासन सभी अपराधियो की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी जेल में है ।

 

@Voice ऑफ झाबुआ               दिलीपसिंह भूरिया

आजाद नगर से मात्र 7 से 8 किलोमीटर दूर एक बालिका की पिकअप वाहन की चपेट में आ जाने के बाद उसकी मृत्यु और गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश और इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो जाने के बाद घटना की वीडियो सोसल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने अपराधियो की वीडियो के आधार पर पहचान कर सात अपराधियो की गिरफ्तारी कर उनको जेल भेज दिया ।परंतु जब तक अपराधियो की गिरफ्तारी नहीं हुवी तब तक ग्राम में रोजाना पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों और अधिकारियों के दौरों ने ग्राम छोटीपोल तो क्या रोलीगाव बाडीपोल और कोरियापहण के ग्रामीणों को भी आज तक भय में जीने को मजबूर है ।क्या जिला आज भी अपराधियो की तलाश कर रही है ।वहा पुलिस की टीम की उपस्थिति अन्य ग्रामीणों में भय पैदा कर रही है ।आसपास घटना की जगह और घटना में शामिल अपराधियो को जेल पहुंचाने के बाद जिला प्रशासन का काम है घटना वाली जगह एक मीटिंग का आयोजन किया जाए और जिसमे ग्रामीणों को और वहा रहने वाले स्थानीय नागरिकों और दुकानदारो को सरपंच सचिव तड़वी की उपस्थिति में अपने अपने घरों में रहने को वापस आ ने को और अपना व्यापार नियमित करने और किसी अन्य घटना अब नही होने का आश्वासन देकर स्थिति सामान्य बनाई जाए ।जिला प्रशासन के और राज्य के इतने अधिकारियों और कर्मचारियों से ग्रामीण भय में है और सारे दुकानदार बेरोजगार हो चुके के क्योंकि उनके व्यापार और व्यवसाय बंद है ।जिला प्रशासन और सामाजिक संगठन शांति के साथ वहा फिर से यथा स्थिति बहाली के लिए पहल करे।रोजाना एक दुकान से एक हजार रुपए का व्यापार होता है तो दो सप्ताह कारोबार या व्यापार बंद है तो गरीब दुकानदारों का कितना नुकसान रोजाना हो रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!